राम मंदिर में हुआ सुंदर कांड का पाठ

कस्बे में स्थित भगवान राम मंदिर प्रांगण में मंगलवार को एक दिवसीय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 12:13 AM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 06:26 AM (IST)
राम मंदिर में हुआ सुंदर कांड का पाठ
राम मंदिर में हुआ सुंदर कांड का पाठ

संसू, दहगवां : कस्बे में स्थित भगवान राम मंदिर प्रांगण में मंगलवार को एक दिवसीय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ में काफी तादाद में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पाठ के पहले विधि विधान के साथ व्यास पीठ की प्रतिष्ठा कर पूजा-अर्चना की गई। वहीं पाठ के पश्चात भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। विश्व शांति व समाज कल्याण के उद्देश्य से आयोजित सुंदरकांड पाठ में काफी तादाद में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। वहीं बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राशि गुप्ता, नीलम गुप्ता, विमला गुप्ता, निशा गुप्ता, विनीता गुप्ता, जयमाला, मधु वाष्र्णेय, क्षमा गुप्ता, ममता गुप्ता, किरन गुप्ता, बुलबुल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी