कर्मचारियों की समस्याओं का तुरंत हो निस्तारण

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए। मृतक आश्रित में नियुक्ति के मामलों को गंभीरता से लें। यह निर्देश स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वासन अधिनियम में गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य कविता तिसावड़ ने सोमवार को अफसरों को दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM (IST)
कर्मचारियों की समस्याओं का तुरंत हो निस्तारण
कर्मचारियों की समस्याओं का तुरंत हो निस्तारण

जेएनएन, बदायूं : सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए। मृतक आश्रित में नियुक्ति के मामलों को गंभीरता से लें। यह निर्देश स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वासन अधिनियम में गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य कविता तिसावड़ ने सोमवार को अफसरों को दिए। उन्होंने जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों का दौरा किया। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका और पंचायत के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की।

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उन्होंने समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, उनके वेतन व ग्रेच्युटी भुगतान की स्थिति देखी। बैठक में डीएम कुमार प्रशांत, जिला पंचायत राज अधिकारी डा.सरनजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम आदि मौजूद रहे। फिर वह नगर पालिका परिषद पहुंचीं। यहां उन्होंने चेयरमैन दीपमाला गोयल और प्रभारी ईओ सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के साथ बैठक की। सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। उनके समाधान का आश्वासन दिया। जिले की छह नगर पंचायतों के अधिशासी-अधिकारी के साथ भी बैठक की स्थिति जानी। यहां पहुंची कविता तिसावड़

दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य कविता तिसावड़ वजीरगंज व सैदपुर नगर पंचायत के कार्यालय भी पहुंचीं। बिसौली के बाद शाम को ककराला भी गई। आज उझानी, बिल्सी और सहसवान का दौरा

मंगलवार को कविता तिसावड़ सुबह नौ बजे उझानी नगर पालिका, दोपहर एक बजे बिल्सी और तीन बजे सहसवान नगर पालिका जाएंगी।

chat bot
आपका साथी