आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास जरूरी

¨गदो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के शिविर में कौशल विकास पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 12:20 AM (IST)
आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास जरूरी
आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास जरूरी

बदायूं : ¨गदो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के शिविर में कौशल विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में आयोजित शिविर में आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एनएसएस का लक्ष्य समाज सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना है। कौशल विकास को आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरत बताई। निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि गंगा महासभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने भी स्वयं सेविकाओं को प्रोत्साहित किया। स्वयं सेविकाओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय के अध्यक्ष विनय प्रकाश रस्तोगी, सचिव गौरव रस्तोगी, प्राचार्य डॉ.साधना अग्रवाल, डॉ.गार्गी बुलबुल, डॉ.ममता, डॉ.इंदू शर्मा, डॉ.श्रद्धा यादव, डॉ.शिखा पांडेय समेत पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक फोटो 18 बीडीएन 65 जासं, बदायूं : राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस की स्वामी विवेकानंद इकाई ने शिविर में तीसरे दिन पडौआ ग्राम के प्रत्येक परिवार से संपर्क कर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान कर वैयक्तिक और पारिवारिक विघटन को रोकने की दिशा की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया। रानी लक्ष्मी बाई इकाई की स्वयंसेविकाओं ने डॉ. सारिका शर्मा के साथ जन संपर्क कर मनोविकारों को दूर करने का अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने सभी स्वयंसेवियों को मन: स्थिति को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव राठौर ने कहा कि दूरदर्शिता का अभाव, धैर्य की कमी, लोभ, मोह, माया, मद, वैचारिक अधिष्ठानों के प्रति अंध भक्ति,सिर्फ अपने को सही मानना और दूसरों में कमियां ढूढना भी अस्वस्थ मानसिकता का परिचायक है। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. शरद पवार, डॉ. नीरज कुमार, रोहित गौतम, नितिन भारती, संजू यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी