डेंगू की चपेट में एसडीएम बिल्सी, बरेली में भर्ती

एसडीएम लाल बहादुर डेंगू की चपेट में आ गए। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:15 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:15 AM (IST)
डेंगू की चपेट में एसडीएम बिल्सी, बरेली में भर्ती
डेंगू की चपेट में एसडीएम बिल्सी, बरेली में भर्ती

बिल्सी : एसडीएम लाल बहादुर डेंगू की चपेट में आ गए। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पहले बुखार आया था। तब सामान्य उपचार कराने से राहत नहीं मिली। बुखार नहीं उतरने पर जांच कराई गई तो जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स गिर जाने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें बरेली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। काफी आराम बताया जा रहा है। एसडीएम बिल्सी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पद का भी अभी हाल में चार्ज लिया है। डेंगू की चपेट में आने से दोनों जगह का काम प्रभावित हुआ है।

chat bot
आपका साथी