समाज सुधारक व स्वतंत्र चिंतक थे संत रविदास

जिले भर में संत रविदास की जयंती मनाई गई। जगह-जगह विचार गोष्ठियां हुई जिनमें वक्ताओं ने संत रविदास को समाज सुधारक व स्वतंत्र विचारक बताया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:48 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:48 AM (IST)
समाज सुधारक व स्वतंत्र चिंतक थे संत रविदास
समाज सुधारक व स्वतंत्र चिंतक थे संत रविदास

जेएनएन, बदायूं : जिले भर में संत रविदास की जयंती मनाई गई। जगह-जगह विचार गोष्ठियां हुई जिनमें वक्ताओं ने संत रविदास को समाज सुधारक व स्वतंत्र विचारक बताया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

म्याऊं के प्राथमिक विद्यालय अभियासा में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, एसएससी अध्यक्ष पातीराम, देवेंद्र राजपूत और छात्र-छात्राओं ने माल्यार्पण किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि संत रविदास ने समाज की कुरीतियों को मिटाने, जातिवाद को दूर करने के लिए बहुत से भजन व कविताएं लिखीं। सपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि संत रविदास ऊंच-नीच के विरोध की विचारधारा को सशक्त किया। वह समाज सुधारक, महान क्रांतिकारी, स्वतंत्र चितक थे। समाज को एकजुटता, भाइचारा, समानता का संदेश दिया। कहा कि सभी मनुष्य एक समान हैं। मानवों के बीच विरोध नहीं होना चाहिए। उदयवीर शाक्य, राजीव राज, गुलफाम सिंह, सलीम अहमद, भानु प्रकाश, राजपाल शर्मा, शशांक यादव, संतोष कश्यप आदि उपस्थित रहे। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज में सेवा भारती ने जयंती मनाई। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि काशीराज ने जब संत रविदास को राजमहल में बुलाकर सम्मानित किया तो लोगों ने का कि वह सच्चे देशभक्त हैं। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री डीपी भारती, विद्यालय संस्थापक रामबहादुर पांडेय, प्रधानाचार्य संजीव दीक्षित, अवनेश सक्सेना, संजीव सिसौदिया, पंकज शर्मा, केएल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। गिदो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेविकाओं ने जयंती मनाई। प्राचार्य डा. गार्गी बुलबुल ने कहा कि सामाजिक समरसता के प्रति गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने दोहे व पदों से जागरूकता लाने का प्रयास किया। मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी थी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सरला देवी, डा. शुभ्रा माहेश्वरी, डा. सुमन सिंह, डा. शुभी भसीन, राजकुमारी, मेघा पटेल, पूनम यादव, ओमकार, प्रभा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी