भगवामय दिखीं जिले भर की सड़कें

भाजपा के नेतृत्व में पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिले भर में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 12:47 AM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 12:47 AM (IST)
भगवामय दिखीं जिले भर की सड़कें
भगवामय दिखीं जिले भर की सड़कें

बदायूं : भाजपा के नेतृत्व में पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिले भर में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। सभी विधानसभाओं में रैली का आयोजन हुआ जिसमें भाजपाइयों ने जोर-शोर से हिस्सा लिया। रैली को जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर विधानसभा की रैली युवा भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई। बाइक सवारों ने क्लब बदायूं, पुलिस लाइंस चौराहा, कचहरी, लावेला चौक, गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, टिकट गंज, गोपाल टॉकीज, खेड़ा नवादा, बिनावर, विजय नगर, कुंवरगांव, वजीरगंज से होते हुए भाजपा कार्यालय बदायूं पर समापन हुआ। जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, सोवरन सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा मौजूद रहे।

संसू, शेखूपुर : शेखूपुर विधानसभा की विजय संदेश बाइक रैली का शुभारंभ गौरीशंकर मंदिर से विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व मे किया गया। देश भक्ति गीत बजाते हुए बाइक पर सवार कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइक रैली नौशेरा, शेखूपुर, इस्माईलपुर, बाराचिर्रा, नागर, बनगवां, अढौली, पतौरा, ककोड़ा, कादरचौक, लभारी, सिमरा, मामूरगंज, भोजपुर, ककराला, हसनपुर, सखानूं, गुलड़िया होती हुई बदायूं पहुंची। मुनंद्र सिंह, भेष पटेल, धर्मसिंह शाक्य, राहुल पाठक मौजूद रहे।संस, बिल्सी : क्षेत्रीय विधायक आरके शर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली बाबा इंटरनेशनल स्कूल से शुरू होकर संजरपुर रोड होती हुई कछला पहुंची। संस, दातागंज : बाइक रैली को सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजीव कुमार सिंह ने झंडी दिखाई। नगर पंचायत प्रांगण उसहैत में रैली का समापन हुआ। चेयरमैन आकाश वर्मा, पूर्व चेयरमैन गोल्डी गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, नेकपाल कश्यप, अगर वीर गुर्जर मौजूद रहे।

संस, सहसवान : प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय से शुरू हुई बाइक रैली को जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य और विस प्रभारी अवनीश सिसौदिया ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष गुप्ता, मयंक गुप्ता मौजूद रहे।

संस, बिसौली : नगर में नगर विकास मंत्री गिरीश यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, दुर्गेश वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। संसू, उघैती : कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ बाइक रैली निकाली। झुनेन्द्र कश्यप, अजीत पालीवाल मौजूद रहे। बाइक रैली में सड़क हादसा

बदायूं : थाना बिल्सी इलाके के गांव अब्दुल्लागंज निवासी रवेंद्र सक्सेना, गांव के ही शंकरलाल भाजपा की बाइक रैली में शामिल होने बदायूं आ रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर पीरनगर गांव के लक्ष्मीनारायण और पुलेंद्र चौहान थे। रास्ते में बिल्सी-उझानी मार्ग पर दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में चारों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका हाल लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी