उत्तराखंड व सम्भल के डकैतों ने डाली थी डकैती

ओरछी चौराहे के पास कोल्डस्टोरेज में पड़ी डकैती का पुलिस ने राजफाश कर तीन डकैतों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में तीन डकैत फरार हो गए। पकड़े गए डकैतों के पास से दो लाख सात हजार की नकदी के अलावा पांच लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं। पकड़ा गया गिरोह के सदस्य काफी शातिर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 01:21 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 01:21 AM (IST)
उत्तराखंड व सम्भल के डकैतों ने डाली थी डकैती
उत्तराखंड व सम्भल के डकैतों ने डाली थी डकैती

जेएनएन, बदायूं : ओरछी चौराहे के पास कोल्डस्टोरेज में पड़ी डकैती का पुलिस ने राजफाश कर तीन डकैतों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में तीन डकैत फरार हो गए। पकड़े गए डकैतों के पास से दो लाख सात हजार की नकदी के अलावा पांच लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं। पकड़ा गया गिरोह के सदस्य काफी शातिर हैं। उनके खिलाफ उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर समेत कई थानों में कई संगीन वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी संकल्प शर्मा ने वर्कआउट करने वाली टीम को पुरस्कृत किया है।

बीती 24 अक्टूबर की रात ओरछी चौराहे स्थित कमल किशोर गुप्ता निवासी मुहल्ला मोती थाना चंदौसी के कोल्डस्टोरेज में डकैतों ने धावा बोला। डकैतों ने स्टाफ को बंधक बनाकर उनको घायल किया। फिर लॉकर में से साढ़े सात लाख रुपये की नकदी ले गए। डकैती की इस वारदात के राजफाश को एसएसपी ने कई पुलिस टीमों का गठन किया। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में सभी टीमों ने पड़ताल शुरू की। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सिसरका रेलवे स्टेशन के पास डकैत रुके हैं। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन डकैतों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए डकैतों ने अपने नाम जौन सिंह निवासी गांव साहनपुर थाना बिसौली हाल निवासी अशोक नगर थाना बनियाठेर जिला सम्भल, सोनू निवासी गांव साहनपुर थाना बिसौली, भूरे उर्फ तेजपाल निवासी गांव मितरौली थाना इस्लामनगर बताए। पकड़े गए डकैतों ने बताया कि एक महीने पहले उन्होंने अपने साथी अनिल निवासी गांव साहनपुर, प्रेमपाल उर्फ धर्मपाल निवासी गांव नवाबपुरा भटपुरा थाना बिसौली हाल निवासी रुद्रपुर जिला उद्यम सिंह नगर उत्तराखंड व एक अज्ञात के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया। उनके पास से तमंचा कारतूस, पेचकस, प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद की गई। वर्जन ::

पकड़े गए गिरोह के सदस्य शातिर बदमाश हैं। उनके खिलाफ कई संगीन वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

- संकल्प शर्मा, एसएसपी

chat bot
आपका साथी