जीवन जीने के तरीके सिखाती है रामायण

रामायण जीवन जीने के तरीके सिखाती है। रामायण सेवा त्याग भाव भोग व त्याग के साथ संदेश देती है कि दूसरों की संपत्ति पर हमारा अधिकार नहीं है। यह उद्गार शरह बरौलिया के सिद्ध बाबा इंटर कालेज मे चल रही राम कथा के अंतिम दिन कथाव्यास पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज ने गुरुवार को व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 12:39 AM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 12:39 AM (IST)
जीवन जीने के तरीके सिखाती है रामायण
जीवन जीने के तरीके सिखाती है रामायण

जेएनएन, बिसौली (बदायूं): रामायण जीवन जीने के तरीके सिखाती है। रामायण सेवा, त्याग, भाव, भोग व त्याग के साथ संदेश देती है कि दूसरों की संपत्ति पर हमारा अधिकार नहीं है। यह उद्गार शरह बरौलिया के सिद्ध बाबा इंटर कालेज मे चल रही राम कथा के अंतिम दिन कथाव्यास पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज ने गुरुवार को व्यक्त किए। उन्होंने भक्तों को सीता हरण, लंकादहन, राम-रावण युद्ध व विभीषण का राज्याभिषेक का वर्णन मार्मिक तरीके से किया। भगवान कण-कण में विराजमान हैं। प्रभु श्रीराम ने जैसे दुखी वनवासियों, आदिवासियों के कष्ट दूर किए। वैसे ही हमें भी संगठित होकर समाज की बुराइयों को दूर करना चाहिए। संगीतमय भजन से प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन सुन भक्त झूम उठे। कथा में सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, कोतवाल पंकज लवानिया, वरुण शर्मा, चौधरी प्रदीप सिंह, मुन्ना श्रोत्रिय, मोहन लाल शर्मा, राजीव पाठक, सक्षम शर्मा, आयुष कटिया, सुरेंद्र शर्मा, विनीत कटिया, रजनी पाठक, चंद्र प्रभा, झलक पाठक, श्याम पाल पाठक, डा. मुन्ना लाल शंखधार, बृजेश शंखधार, सत्यपाल शर्मा, राम बहादुर शर्मा, राजेश शंखधार आदि मौजूद रहे। संकट मोचन दरबार का मनाया स्थापना दिवस

जेएनएन, बिल्सी बदायूं : नगर के सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार का स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया। अखंड रामायण पाठ से कार्यक्रम शुरू हुआ। दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान कराएं। पंडित आशीष वशिष्ट ने रामायण का पाठ किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इससे पूर्व शारीरिक, मानसिक, स्वास्थ्य, उर्जा, शक्ति, बोध एवं बुद्धि प्रदान करने को महामृत्युंजय एवं गायत्री मंत्र का जाप किया गया। गुरुवार को रामायण के पाठ के समापन पर कन्या भोज हुआ। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आलोक सक्सेना, वीरेश कुमार सिंह, देवकीनंदन झा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, कुसुम शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश माहेश्वरी, राजू माहेश्वरी, मनोज वर्मा, अमन गुप्ता, गोविद देवल, सुनील वाष्र्णेय, रविद्र कुमार, संजीव कुमार, नितिन बाबू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी