शेखूपुर रोड, गंदे पानी से होकर निकलने की मजबूरी

शेखूपुर में पब्लिक गंदे नाले के पानी से गुजरने को मजबूर है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 07:11 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 07:11 AM (IST)
शेखूपुर रोड, गंदे पानी से होकर निकलने की मजबूरी
शेखूपुर रोड, गंदे पानी से होकर निकलने की मजबूरी

बदायूं : सरकार ने हर मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद शहर के बहुत से मार्गों के गड्ढे भरवाए गए, लेकिन जालंधरी सराय से शेखूपुर जाने वाला मार्ग खुद की बदहाली का रोना रोता रहा। जगह-जगह जलभराव होने की वजह से परेशानी हो रही है। जनप्रतिनिधियों से बार-बार सुधार की मांग की, लेकिन हर किसी ने अनदेखा कर दिया। जिसके चलते बदायूं यूथ संगठन के साथ युवाओं ने पोस्ट कार्ड अभियान चलाया। मुख्यमंत्री को संबोधित दो हजार पोस्टकार्ड भेजे गए। अध्यक्ष जिया अंसारी ने कहा कि शिकायती पत्रों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जनसमस्या ने विकराल रूप ले लिया है। सड़क के दोनों साइड में नाला न होने की वजह से सड़क पर ही जलभराव होता है। छह महीने पहले बनाई गई सड़क जर्जर हो गई है। कादरचौक, मिनी कुंभ ककोड़ा, शेखूपुर व इटावा के रास्ते पर निकलने में दिक्कत है। मुहम्मद जुबैर ने कहा कि नगर पालिका की ओर से डाली गई पाइप लाइन मानक के विपरीत घटिया गुणवत्ता के कारण वह आए दिन लीक हो जाती है। वीरेंद्र, अनवर अंसारी, समीर सलमानी, अनस अंसारी, जावेद खान, अंर्शुल खान, मिटू, शीराज आदि उपस्थित रहे। फोटो 17 बीडीएन 11

कई बार सड़क को लेकर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है। बिना गंदे पानी से निकले कोई नहीं गुजर सकता।

- प्रताप मौर्य फोटो 17 बीडीएन 12

कई बार प्रशासन को जानकारी देकर सड़क दुरूस्त कराने की मांग की गई। हर बार आश्वासन ही दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब स्थिति बदतर हो गई है।

- राजकपूर फोटो 17 बीडीएन 13

विधानसभा के दौरान वोट लेकर भी भी जनप्रतिनिधियों ने सहयोग नहीं किया। कई बार मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब लोकसभा से पहले कुछ हो तो बात बने।

- लियाकत अली फोटो 17 बीडीएन 14

सड़क किनारे नाले न होने की वजह से पानी सड़क पर ही भर जाता है। कई बार लोग पानी में गिर गए, शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं किया गया है।

- सोहराब खां

chat bot
आपका साथी