वसूली के आरोप में घिरे लेखपाल को हटाया

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने उझानी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुराई का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने लेखपाल कुलदीप भारद्वाज की कारगुजारियों की पोल खोल दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 12:20 AM (IST)
वसूली के आरोप में घिरे लेखपाल को हटाया
वसूली के आरोप में घिरे लेखपाल को हटाया

जागरण संवाददाता, बदायूं : डीएम दिनेश कुमार सिंह ने उझानी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुराई का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने लेखपाल कुलदीप भारद्वाज की कारगुजारियों की पोल खोल दी। आरोप लगाया, बिना रिश्वत लिए वह कोई काम नहीं करते हैं। डीएम ने तुरंत लेखपाल को हटाने के निर्देश दिए। स्कूल परिसर में व्याप्त गंदगी में बच्चों को खेलता देख नाराजगी व्यक्त की। तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। कक्षाओं में शैक्षिक गुणवत्ता देखी। विद्यालय के नवनिर्मित शौचालय की दीवार चटखी मिलीं। कार्यदायी संस्था से जवाब-तलब किया। विद्यालय में पंजीकृत 59 में से 39 बच्चे उपस्थित मिले। सफलता पर बच्चों का करें उत्साहवर्धन

डीएम ने ग्राम प्रधान अभिजीत पटेल से कहा, जो अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेज रहे हैं, उन्हें बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक करे। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया, विद्यालय में शिक्षा संबंधी प्रतियोगिता कराई जाएं। सफलता पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें। उन्हें संस्कारित बनाएं ताकि बच्चे अभिभावकों के पैर छूकर व नमस्ते करके विद्यालय आएं। बीमार होने पर झोलाछापों से बचे

बरसात के पानी को संचित करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। सुबह 20 लीटर पानी को उबालकर उसमें एक क्लोरीन की गोली आधा घंटा तक डालकर ठंडा होने के बाद पीने की सलाह दी। बीमार पड़ने पर झोलाछापों से बचने की नसीहत भी दी।

chat bot
आपका साथी