केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

केरल में आई भयावह बाढ़ के कारण प्रभावित होने वाले लाखों बाढ़ पीड़ितों की मदद को राशि भेजी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 12:07 AM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

बदायूं : केरल में आई भयावह बाढ़ के कारण प्रभावित होने वाले लाखों बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बदायूं क्लब के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने आगे बढ़कर सहयोग किया। डीएम दिनेश कुमार ¨सह के आह्वान पर क्लब के सचिव डॉ.अक्षत अशेष ने विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवियों के साथ मिलकर भारी मात्रा में बाढ़ पीड़ितों के आवश्यक सामान जैसे खाने के लिए बिस्कुट, चिप्स, जूस, पानी की बोतलें, चावल, ओआरएस के पैकेट, दवाएं एवं छोटे बच्चों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए कपड़े एकत्र नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में सौंपे। सहयोगियों में क्लब के सचिव डॉ.अक्षत अशेष, विनीत शर्मा, पंख संस्था की सदस्य डॉ.पारुल गुप्ता, सोनल रस्तोगी, डॉ.सोनरुपा, सोनाक्षी आहूजा, नेहा रस्तोगी, कुसुम रस्तोगी, रुचि अग्रवाल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी