सरकारी विभाग को जल संरक्षण को आगे आए

पानी की बर्बादी रोकने के लिए पालिका प्रशासन तैयार हुआ तो अन्य विभाग भी जागरूक हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 12:29 AM (IST)
सरकारी विभाग को जल संरक्षण को आगे आए
सरकारी विभाग को जल संरक्षण को आगे आए

बदायूं : शहर में हो रही पानी की बर्बादी रोकने के लिए पालिका प्रशासन तैयार हुआ तो अन्य सरकारी विभाग भी जागरूक हुए। उन्होंने भी जल संरक्षण के लिए मुहिम छेड़ दी है। पालिका ने जहां पाइप लाइन लीकेज बंद कराने के साथ ही टोटी लगाओ अभियान जारी रखा तो एआरटीओ आफिस में खराब पड़ा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की मरम्मत शुरू कराई। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले ही सिस्टम को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाए, ताकि समय पर इसका उपयोग हो सके।

शहर में पालिका प्रशासन की लापरवाही की वजह से जर्जर पाइप लाइन से लीकेज होने की वजह से पानी बर्बाद हो रहा था। पालिका ने पानी बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए, उल्टा पानी की बर्बादी कराई जा रही थी। पानी की बर्बादी होने से भविष्य में जल संकट का भी खतरा बना हुआ था। दैनिक जागरण ने अपने समाचारीय अभियान जलदान के तहत इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिम्मेदारों की नींद उड़ गई। इसके बाद जिम्मेदार पालिका प्रशासन ने अभियान छेड़ते हुए जर्जर पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। शनिवार को चौथे दिन भी पाइप लाइन मरम्मत का कार्य जारी रहा। पालिका प्रशासन ने शनिवार को कबूलपुरा में जर्जर पाइप लाइन की मरम्मत कराकर वहां हो रही लीकेज को बंद कराया। इसी तरह एआरटीओ कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को दुरुस्त कराया गया।

सभी को जागरण की मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए फोटो 30 बीडीएन- 52

- दैनिक जागरण की जल बचाने के लिए चलाई जा रही मुहिम काफी सराहनीय है। सभी को इस मुहिम का हिस्सा बनकर काम करना चाहिए। ताकि भविष्य में कोई संकट न आए।

- अन्नू सक्सेना फोटो 30 बीडीएन- 53

- शहर में पानी की बर्बादी पर ध्यान देते हुए पालिका प्रशास ने सराहनीय अभियान चलाया है। इसका असर देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस समस्या को खत्म करा दिया जाएगा।

- कमलेश कुमार मिश्रा

फोटो 30 बीडीएन- 54

पानी की बर्बादी रोकने के लिए दैनिक जागरण ने जो मुहिम शुरू की है, उसका असर धरातल पर देखने को मिल रहा है। पालिका प्रशासन काम कर रहा है तो अन्य विभागों ने भी कार्य शुरू कर दिया है। इससे भविष्य में आने वाला संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा।

- अजहर फोटो 30 बीडीएन- 55

पानी बचाने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। दैनिक जागरण ने जो मुहिम छेड़ी है वह काफी सराहनीय है। इससे सिस्टम जागा है तो बदलाव निश्चित ही होगा। सभी को मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए।

- राजू सक्सेना

chat bot
आपका साथी