भुंडी गांव के पास गंगा कर रही कटान

जासं बदायूं पहाड़ों पर हो रही बरसात का असर यहां मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। उसावां ब्लॉक क्षेत्र के भुंडी गांव के पास गंगा तेजी से कटान कर रही है। बाढ़ खंड के अभियंता बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ भुंडी में गंगा बांध का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM (IST)
भुंडी गांव के पास गंगा कर रही कटान
भुंडी गांव के पास गंगा कर रही कटान

जासं, बदायूं : पहाड़ों पर हो रही बरसात का असर यहां मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। उसावां ब्लॉक क्षेत्र के भुंडी गांव के पास गंगा तेजी से कटान कर रही है। बाढ़ खंड के अभियंता बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ भुंडी में गंगा बांध का निरीक्षण किया। दोपहर में डीएम और एसएसपी गंगा में आई बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे। भुंडी गांव के पास चल रहे बचाव कार्य पर संतोष जताया। डीएम ने खंड विकास अधिकारी उसावां बीपी सिंह को निर्देश दिए कि गति लाकर कार्य जल्द पूर्ण कराएं, जिससे ग्रामीणों को समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी दातागंज कुंवर बहादुर को निर्देश दिए कि बाढ़ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी पूरी करा लें। शेष कार्य को भी जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने भोज नगला में चल रहे मनरेगा से सोत नदी की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि नदी का पानी रोकने की व्यवस्था की जाए, जिससे जल स्तर भी बढ़ेगा, साथ ही पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी हो जाएगी। ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया कि जल भराव के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने निर्देश दिए कि जूम पाइप लगाकर पुलिया निर्माण कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में सुगमता हो। मनरेगा के तहत जिले में 824 कार्याें में 47804 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। डीएम ने अधिक श्रमिक लगाकर काम में तेजी लाने को निर्देशित किया।

chat bot
आपका साथी