फ्रिज की ट्रे और कूलर में मिला मच्छरों का लार्वा

मलेरिया विभाग ने रविवार को हर रविवार मच्छर पर वार अभियान चलाया। रविवार को मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह और जीशान अंसानी के निर्देशन में अभियान चलाया। शहर के मुहल्ला चौधरी सराय नवादा कृष्णा कालोनी प्रोफेसर कालोनी में टीम ने 457 घरों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:40 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:40 AM (IST)
फ्रिज की ट्रे और कूलर में मिला मच्छरों का लार्वा
फ्रिज की ट्रे और कूलर में मिला मच्छरों का लार्वा

जेएनएन, बदायूं : मलेरिया विभाग ने रविवार को हर रविवार, मच्छर पर वार अभियान चलाया। रविवार को मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह और जीशान अंसानी के निर्देशन में अभियान चलाया। शहर के मुहल्ला चौधरी सराय, नवादा, कृष्णा कालोनी, प्रोफेसर कालोनी में टीम ने 457 घरों का निरीक्षण किया। टीम को 39 घरों में फ्रिज की ट्रे और कूलर के पानी में मच्छरों का लार्वा मिला। इस पर सभी को नोटिस जारी किया।

chat bot
आपका साथी