गांवों में चला हर रविवार, मच्छर पर वार अभियान

हर रविवार मच्छर पर वार अभियान में मलेरिया विभाग ने देहात क्षेत्र में अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 12:37 AM (IST)
गांवों में चला हर रविवार, मच्छर पर वार अभियान
गांवों में चला हर रविवार, मच्छर पर वार अभियान

जेएनएन, बदायूं : हर रविवार, मच्छर पर वार अभियान में मलेरिया विभाग ने देहात क्षेत्र में अभियान चलाया। रविवार को मलेरिया विभाग की ओर से एंबेड परियोजना के जिला समन्वयक डॉ. संतोष भार्गव के नेतृत्व में टीम ने रुखड़ाखोला, सलेमपुर, नवाब नगला, हसन नगर, मुड़सेना आदि गांव में लोगों को जागरूक किया। टीम के साथ ग्रामीणों ने घरों में लार्वा खोजा। कूलर, फ्रीज, गमला टायर में मिले लार्वा को नष्ट किया। साथ ही छत पर रखे अनुपयोगी सामान मटका, प्लास्टिक का पात्र व टायर आदि को चेक किया। टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए लार्वा नहीं पनपना चाहिए। बदलते मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। इस मौके पर मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी