नाले के पानी से उफना सागर ताल, घरों में घुसा पानी

नवादा स्थित जिस सागर ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव किया गया है नाले का पानी पहुंचने से उफना गया है। आसपास की दरगाह में पानी भर गया है कई घरों में भी दूषित पानी पहुंच गया है। जिस पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोतशाम सिद्दीकी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या का निदान कराने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:04 AM (IST)
नाले के पानी से उफना सागर ताल, घरों में घुसा पानी
नाले के पानी से उफना सागर ताल, घरों में घुसा पानी

जासं, बदायूं : नवादा स्थित जिस सागर ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव किया गया है, नाले का पानी पहुंचने से उफना गया है। आसपास की दरगाह में पानी भर गया है, कई घरों में भी दूषित पानी पहुंच गया है। जिस पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोतशाम सिद्दीकी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या का निदान कराने की मांग की।

बताया, सागर ताल करीब एक हजार साल पहले राजा महीपाल ने खोदवाना शुरू किया था। बाद में उनके पुत्र अंगनपाल ने इसे पूरा कराया था। सूफी संत हजरत सैयद अली बुखारी और सैयद अहमद बुखारी की दरगाह भी है। सागर में नहाकर ही लोग मजार पर जाते थे, लेकिन नाले का पानी जाने से अब दूषित हो गया है। आसपास की दरगाहों में भी दूषित पानी भर रहा है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने सागर ताल के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी भेजा है, लेकिन इस समय आसपास के लोगों के लिए दुश्वारियां पैदा हो गई हैं। डीएम से सागर ताल को दूषित होने से बचाने के उपाय किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर अंसार अली, कल्लू कश्यप, रफीक, जमुना प्रसाद, अजमल, हिमकत अली, मुहम्मद रजा, नवी रजा, इंतजार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी