प्रतिबंध के बाद भी कछला पहुंचे लोगों ने किया गंगा स्नान

संसू कछला श्रावण मास में इस बार कांवड़यात्रा पर रोक रहेगी। सोमवार को पहले दिन इसका असर भी दिखा। कछला घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ तो नजर आई। लेकिन सभी यहां पर गंगा स्नान करने पहुंचे। घाटों पर कांवड़िए नहीं नजर आए। प्रशासन द्वारा कांवड़यात्रा और गंगा स्नान रोकने के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था कहीं नहीं दिखी। हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या नाममात्र की रही। मुख्य घाट के अलावा लोगों ने गांवों के सामने भी गंगा में स्नान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:10 PM (IST)
प्रतिबंध के बाद भी कछला पहुंचे लोगों ने किया गंगा स्नान
प्रतिबंध के बाद भी कछला पहुंचे लोगों ने किया गंगा स्नान

संसू, कछला : श्रावण मास में इस बार कांवड़यात्रा पर रोक रहेगी। सोमवार को पहले दिन इसका असर भी दिखा। कछला घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ तो नजर आई। लेकिन, सभी यहां पर गंगा स्नान करने पहुंचे। घाटों पर कांवड़िए नहीं नजर आए। प्रशासन द्वारा कांवड़यात्रा और गंगा स्नान रोकने के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था कहीं नहीं दिखी। हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या नाममात्र की रही। मुख्य घाट के अलावा लोगों ने गांवों के सामने भी गंगा में स्नान किया।

नगर पंचायत प्रशासन लगातार दो दिन से प्रसाद की दुकानें नहीं खोलने का एनाउंस करा रहा था। लेकिन, सोमवार को इसका कोई असर नहीं दिखा। पूरे दिन प्रसाद की दुकानें खुली रही। जिला प्रशासन के सुरक्षा इंतजाम भी गायब दिखे। हालांकि, कछला में घाटों की सुरक्षा के लिए पीएसी बुला ली गई है। लेकिन, अभी घाट पर निगरानी शुरू नहीं की गई है। संसू, उसहैत : अटैना गंगा घाट पर भी सावन के पहले सोमवार को आसपास के लोगों ने पहुंचकर गंगा स्नान किया। आसपास के गांवों के लोग भोर में ही गंगा घाट पर पहुंच गए थे। हालांकि सामान्य दिनों से कम ही श्रद्धालु नजर आए।

chat bot
आपका साथी