हाथरस के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

By Edited By: Publish:Wed, 20 Aug 2014 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 20 Aug 2014 11:48 PM (IST)
हाथरस के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

हाथरस के गांव गजरौटी निवासी हरिओम (35) पुत्र राजपाल की ससुराल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा बुजुर्ग में थी। वह पिछले एक महीने से ससुराल में ही रह रहा था। बताया जाता है कि इस बीच उसकी पत्‍‌नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। मंगलवार की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह लोगों की नजर दास कालेज के सामने बने नाले पर पड़ी जहां उसकी लाश पड़ी थी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद उसके ससुरालियों को बुलाया। ससुरालियों के माध्यम से मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के भाई अशोक ने बताया कि आठ दिन पहले हरिओम के साथ ससुरालियों ने मारपीट की थी। इस बात की जानकारी होने पर उसने हरिओम को घर आने को कहा था। अशोक ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फिलहाल घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी