नहीं रुकी डग्गामारी तो आज से भूख हड़ताल

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की चेतावनी दे बाद भी डिपो चौराहे से डग्गामारी नहीं रुकेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 12:10 AM (IST)
नहीं रुकी डग्गामारी तो आज से भूख हड़ताल
नहीं रुकी डग्गामारी तो आज से भूख हड़ताल

बदायूं : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की चेतावनी दे बाद भी डिपो चौराहे से डग्गामारी नहीं रोकी गई। जिसकी वजह से सोमवार को डिपो के कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे। तब तक जारी रहेगी जब तक डिपो से प्राइवेट बसों का संचालन बंद नहीं कराया जाता। इसके बाद भी सुधार न होने पर चक्का जाम भी करने की बात कही जा रही है।

डिपो चौराहे से प्राइवेट बस व मैजिक का अवैध रुप से संचालन होने की वजह से परिवहन निगम को रोज लाखों रुपये की राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही कम आय देने पर चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी हो जाती है। जिसके चलते कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर इन वाहनों का संचालन चौराहे से बंद कराने की मांग की। चेतावनी दी थी कि 20 जनवरी तक संचालन बंद नहीं कराया गया तो 21 जनवरी से आमरण अनशन व भूख हड़ताल की जाएगी। इसी क्रम में आज से भूख हड़ताल शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी