वजीरगंज के 53 लोगों पर हुए मुकदमे वापस

जेएनएन बदायूं नगर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 01:10 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 01:10 AM (IST)
वजीरगंज के 53 लोगों पर हुए मुकदमे वापस
वजीरगंज के 53 लोगों पर हुए मुकदमे वापस

वजीरगंज के 53 लोगों पर हुए मुकदमे वापस

जेएनएन, बदायूं : नगर पंचायत वजीरगंज में वर्ष 2012 में बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कांवड़यात्रा रोकने पर हुए विवाद में 53 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे वापस हो गए। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शासन स्तर पर पैरवी करके इसे वापस कराया। अब यहां सीजेएम कोर्ट से भी इसका आदेश जारी हो गया है। इससे नगर में खुशी का माहौल है। दस साल पहले सपा शासनकाल में नगर के लोग बिजली की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे थे। तब पुलिस ने महिलाओं पर लाठी चार्ज किया था। उस समय पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। दूसरी घटना कांवड़यात्रा के दौरान हुई थी। वजीरगंज में बिल्सी मोड़ पर कांवड़यात्रा रोकने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में भी हिंदू पक्ष के 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। राजनीतिक कारणों से मुकदमे दर्ज किए जाने की बात से अवगत कराते हुए नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के विशेष प्रयास किया। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद शासन ने पिछली साल मुकदमे वापस ले लिए थे। शासन के आदेश को ध्यान में रखते हुए अब सीजेएम कोर्ट ने मुकदमे वापस लिए जाने का आदेश जारी कर दिया है।

chat bot
आपका साथी