भाजपा के बूथ समिति सदस्यों का हुआ सम्मान

प्रांतीय आह्वान पर चल रहे भाजपा के बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:43 AM (IST)
भाजपा के बूथ समिति सदस्यों का हुआ सम्मान
भाजपा के बूथ समिति सदस्यों का हुआ सम्मान

बदायूं : प्रांतीय आह्वान पर चल रहे भाजपा के बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को बूथों पर पहुंचे पदाधिकारियों ने बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने सहसवान नगर एवं बिल्सी नगर क्षेत्र के बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारियों को पार्टी का पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने आसफपुर मंडल के लक्ष्मीपुर सेक्टर के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर तथा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने मोहम्मद नगर सुलरा सेक्टर के अंतर्गत सिताबनगर नवादा सुलरा रिजौली में बूथ समिति का अभिनंदन किया। आंवला लोकसभा संयोजक राणाप्रताप ¨सह दातागंज ग्रामीण मंडल के सेक्टर बसेला में जाकर बूथ समिति का अभिनंदन किया है। विधानसभा प्रभारी राजीव गुप्ता अंबियापुर मंडल के रायपुर बुजुर्ग सेक्टर में विभिन्न बूथों पर गए। जिला उपाध्यक्ष सुखदेव राठौर सेक्टर भरकुईया के ग्राम सराय बस्तरा बसंतनगर में जाकर समिति का अभिनंदन किया है। संस, सहसवान : भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने डाक बंगला स्थित जिला पंचायत गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव नजदीक आ चुका है। हर कार्यकर्ता को घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दें। 17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश यात्रा को सफल बनाने के बारे में विस्तृत बातचीत की और जिम्मेदारियां सौंपी। विधान सभा क्षेत्र प्रभारी पीयूष माहेश्वरी, डॉ. हिमांशु माहेश्वरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, विस क्षेत्र प्रभारी अवनीश सिसौदिया, जिला मंत्री दीक्षा माहेश्वरी, नगराध्यक्ष अम्बरीश वर्मा, सुभाष गौड, विस संयोजक अवढर शर्मा, डॉ. सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, गोपाल चांडक, प्रवीन माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, मनोज कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

चेयरमैन दातागंज ने किया कार्यकर्ताओं को सम्मानित फोटो 12 बीडीएन - 56 संस, दातागंज : भाजपा की बूथ कमेटी के सत्यापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दातागंज के कश्यप मुहल्ले में किया गया। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन आकाश वर्मा ने कार्यकर्ताओं का माला और पटिका पहनकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली नींव हैं। इसी को ²ष्टिगत रखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की हृदय से इच्छा जाहिर की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल, वयोवृद्ध नेता रामचंद्र, श्रीनिवास सैनी, दिनेश गुप्ता, आछू गुप्ता, ब्रजेश कश्यप, टीटू कश्यप, नत्थू सैनी आदि मौजूद रहे। भाजपा की नींव हैं कार्यकर्ता : यादवेंद्र फोटो 12 बीडीएन 60 संसू, शेखूपुर : विधानसभा शेखूपुर के विधायक धर्मेंद्र शाक्य के भाई युवा भाजपा नेता यादवेंद्र शाक्य ने नगर पंचायत गुलड़िया, ग्राम उपरैला, दौरी नरोत्तमपुर और रसूलपुर में बूथ कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का अभिनंदन का उनका हौसला बढ़ाया। मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का फूल माला और भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश ¨सह पटेल, सुरेंद्र ¨सह मौर्य, गजेंद्र ¨सह पटेल, तिलक ¨सह, नरोत्तम ¨सह पटेल, हरप्रसाद ¨सह पटेल, राम ¨सह पटेल, पंकज ¨सह पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी