Badaun News: बदायूं में पुलिस के सामने चली गोलियां, छह घायल, पानी निकास को लेकर हुआ विवाद

Badaun News बदायूं में दो पक्षों के बीच हुई गाली गलौच मारपीट मेें बदल गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने लगी। पुलिस के सामने गोलियां चलती रही। इस मामले में छह लोग घायल हुए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 04:23 PM (IST)
Badaun News: बदायूं में पुलिस के सामने चली गोलियां, छह घायल, पानी निकास को लेकर हुआ विवाद
Badaun News: बदायूं में पुलिस के सामने चली गोलियां, छह घायल, पानी निकास को लेकर हुआ विवाद

बदायूं, जागरण संवाददाता। Badaun News : थाने से दो सौ मीटर दूर पानी निकासी और ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। मामूली गाली गलौज से शुरू हुई बात फायरिंग तक पहुंच गई। फायरिंग और लाठी डंडे चलने से दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए।

बताते हैं कि फायरिंग पुलिस के सामने होती रही, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। मामला थाना मूसाझाग से दो सौ मीटर दूर गांव बरसुनियां का है।

शनिवार काे नरसिंह अपने खेतों पर काम कर रहा था। खेतों में पानी आ रहा था। जिसकी निकासी पड़ोस के महिपाल और परमवीर के खेत से होकर थी। पूर्व से इसी बात को लेकर उनका विवाद भी चल रहा था। शनिवार को यह देखकर परवीर और महिपाल ने विरोध करना शुरू कर दिया।

गाली गलौज सुनकर नरसिंह और उसके परिवार के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों की ओर से कई लोग एकत्र हो गए। गाली गलौज कब लाठी डंडों और धारदार हथियार से मारपीट और फायरिंग में बदल गई समझ ही नहीं आया। पहले दोनों पक्ष एक दूसरे को पीटते रहे। बाद में फायरिंग शुरू हो गई। इस पर भीड़ तितर बितर हो गई।

इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। जब फायरिंग हुई तब पुलिस मौके पर पर थी। बताते हैं कि थाने के उपनिरीक्षक घटना स्थल से कुछ दूर खड़े होकर सब देखते रहे। जब मामला शांत हुआ तो पुलिस गांव जाकर देखा तो एक पक्ष के महिपाल, परमवीर और उमेश जबकि दूसरे पक्ष की नरसिंह, सतीश और प्रेमवती घायल हो गईं थी।

पुलिस ने आनन फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने दबिश देकर दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी को थाने ले जाया गया। हिरासत में लिए गए लोगों में एक होमगार्ड भी शामिल है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव व मूसाझाग प्रभारी निरीक्षक अजय यादव मौके पर पहुंच गए।

मूसाझाग के थाना बरसुनियां में पानी निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी, बदायूं 

chat bot
आपका साथी