सौम्या ने नृत्य किया, निकिता ने बनाई सुंदर चित्रकला

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय कला उत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:09 AM (IST)
सौम्या ने नृत्य किया, निकिता ने बनाई सुंदर चित्रकला
सौम्या ने नृत्य किया, निकिता ने बनाई सुंदर चित्रकला

जेएनएन, बदायूं : राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय कला उत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन नृत्य व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। छात्र-छात्राओं ने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने के लिए क्षमता का प्रदर्शन किया।

राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, सिगलर मिशन ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य संस्कृत इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, क्रिश्चयन हायर सेकेंड्री स्कूल आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक बुशरा नाजिर, दीपांजलि, अनुपम सक्सेना ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। नृत्य प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की सौम्या सैनी ने पहला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की ईशा सक्सेना ने दूसरा और नगर पालिका इंटर कॉलेज की इलमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक ललित शर्मा, मीनाक्षी, अनीता सक्सेना ने पहला स्थान निकिता सिंह, दूसरा स्थान अलीशा और तीसरा स्थान शालिनी को दिया। बालक वर्ग से क्रिश्चियन हॉयर सेकेंड्री स्कूल के अंबर बच्चन खां ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने विजेता व प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शचि गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी