किसी को झूठे मुकदमे में नहीं फंसने देंगे

ब्राह्मण जाग्रति एकता मंच के तत्वावधान में अंबियापुर स्थित शर्मा मैरिज हाल में ब्राहमण सम्मेलन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 11:46 PM (IST)
किसी को झूठे मुकदमे में नहीं फंसने देंगे
किसी को झूठे मुकदमे में नहीं फंसने देंगे

बिल्सी : ब्राह्मण जाग्रति एकता मंच के तत्वावधान में बिसौली रोड पर ब्लाक अंबियापुर स्थित शर्मा मैरिज लॉन में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक आरके शर्मा ने कहा कि समाज के काम के लिए 24 घंटे तैयार हैं। कहा कि समाज के लोगों के मान सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। झूठे मामलों में किसी को नहीं फंसने दिया जाएगा।

उन्होंने जाग्रति मंच के जिलाध्यक्ष गो¨वद पाठक को भारी तादात में ब्राह्मणों को इकट्ठा करने के लिए साधुवाद दिया। बनबारी लाल पाठक ने कहा कि 32 करोड़ ब्राह्मण हैं। एक जुट हो जाएं तो कोई सरकार उत्पीड़न नहीं कर पाएगी। जिसे चाहेंगे वह शासन करेगा। बरेली के अनिल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का दर्पण है उसी भांति उन्हें समाज हितों के लिए संघर्ष करना होगा। बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। पवन मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण किसी भी पार्टी में रहे पहले बह ब्राह्मण का ख्याल रखे पार्टी बाद में समझे तभी एक जुटता का सन्देश जाएगा। ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण आपसी फूट से पिछड़ रहे है एकता की आवश्यकता है। रमेश चंद्र शर्मा सिरसा खुर्द निवासी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पीसी शर्मा के पुत्र अर¨वद शर्मा को कर्नल बनने पर मंच के माध्यम से बधाई दी। ब्राह्मणों से शिक्षित बनने का आह्वान किया। ब्राह्मण एकता मंच जिलाध्यक्ष गो¨वद पाठक ने सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेने वाले समाज के बंधुओं का आभार व्यक्त कर कहा वक्त की मांग है ब्राह्मण एक जुटता बनाए। इस मौके पर पं.वाचस्पति दीक्षित, राजाराम शर्मा, बिपिन कुमार शर्मा, राजीव शर्मा, हितेंद्र शंखधार, देवेश शंखधार, रामसरन शर्मा, राकेश शर्मा, प्रियेन्द्र शर्मा, अमित पारासर, शेखर शर्मा, अनुपम शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी