अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकड़ी, 47 गिरफ्तार

जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत अवैध असलहा और शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई। चेकिग के दौरान 47 लोगों को अलग-अलग अपराध में गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 12:10 AM (IST)
अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकड़ी, 47 गिरफ्तार
अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकड़ी, 47 गिरफ्तार

जेएनएन, बदायूं: जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत अवैध असलहा और शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई। चेकिग के दौरान 47 लोगों को अलग-अलग अपराध में गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियान के बाद आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों में खलबली मच गई है।

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बिनावर पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। दातागंज पुलिस ने अवैध असलहा और अवैध शराब के साथ पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। उसावां पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री के साथ ही अवैध हथियार रखने वालों को गिरफ्तार किया। वजीरगंज पुलिस ने अवैध असलहे के साथ दस आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बिल्सी पुलिस ने छह लोगों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पांच लोगों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। कादरचौक पुलिस ने चार लोगों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। इस्लामनगर पुलिस ने चार लोगों को अवैध असलहे के साथ पकड़ा। जरीफनगर पुलिस ने तीन लोगों को अवैध असलहे के साथ पकड़ा। मूसाझाग पुलिस ने दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसहैत पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। हजरतपुर पुलिस ने दो लोगों को अवैध असलहे के साथ पकड़ा।

बिल्सी पुलिस ने अलग-अलग गांवों से आधा दर्जन लोगों को अवैध तमंचा व कारतूस समेत जेल भेजा है। उलैया निवासी निसार को तमंचा मय कारतूस, इसी गांव के सुरेंद्र सिंह को तमंचा कारतूस, नगर के मुहल्ला तीन निवासी इरफान उर्फ गठेना को तमंचा कारतूस, नगर के मुहल्ला दो निवासी अशोक को तमंचा, गांव खोसारार निवासी लल्ला सिंह को तमंचा, अरविद जिनौरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने दी है।

जानलेवा हमले का फरार आरोपित गिरफ्तार

संस, सहसवान : कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपित समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर 2019 से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आमिर पुत्र लईक अहमद निवासी खैरपुर बल्ली को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। इसके अलावा कांशीराम पुत्र नरायन निवासी समदा, शाहरून पुत्र फारूख निवासी खैरपुर बल्ली, नन्हे पुत्र नरायन निवासी समदा को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपितों के कब्जे से नाजाय•ा तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस ने वांछित आरोपित जितेंद्र कुमार पुत्र केदारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

chat bot
आपका साथी