जिले में रोपे जाएंगे 39.09 लाख पौधे

जेएनएन बदायूं इस बार 39 लाख नौ हजार 803 पौधे लगाकर जिले को हराभरा किया जाएगा। पौधरोपण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 01:09 AM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:04 AM (IST)
जिले में रोपे जाएंगे 39.09 लाख पौधे
जिले में रोपे जाएंगे 39.09 लाख पौधे

जेएनएन, बदायूं : इस बार 39 लाख नौ हजार 803 पौधे लगाकर जिले को हराभरा किया जाएगा। पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।

डीएम ने निर्देश दिए कि 28 विभाग समय से भूमि चिह्नित कर गड्ढा खोदाई कराना सुनिश्चित करें, जिससे पौधरोपण का कार्य समयबद्ध आरंभ हो सके। विभाग अपने-अपने लक्ष्य के हिसाब से तैयारी कर लें। पौधे लगाने मात्र से काम नहीं चलेगा बल्कि पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा, देखभाल करना भी जरूरी है। डीएफओ ईशा तिवारी ने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 39 लाख नौ हजार 803 पौधे रोपित किए जाने हैं। इसमें विभागवार लक्ष्य तय किया गया है। ग्राम्य विकास 1600500, राजस्व 181500, पंचायती राज 181500, नगर विकास 23300, रेलवे 9500, लोक निर्माण 10700, रेलवे 19500, जल शक्ति 10700, कृषि विभाग 306760, आवास विकास 7000, श्रम 3300, पशुपालन 7300, सहकारिता 7300, रक्षा 7000, उद्योग 8300, ऊर्जा 4800, माध्यमिक शिक्षा 3640, उच्च शिक्षा 22200, प्राविधिक शिक्षा 5800, बेसिक शिक्षा 3640, रेशम 20700, औद्योगिक 3600 स्वास्थ्य 9600 परिवहन 3300, उद्यान 110400, पर्यावरण 62600, पुलिस विभाग 7000 एवं वन विभाग को 1279163 पौध रोपण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि वह वन विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण कर जगहों का चयन कर लें।

chat bot
आपका साथी