जिले में बढ़ गए 32,590 मतदाता

जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद 32590 मतदाता बढ़े हैं। अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 1247412 और महिला वोटर 10 48 024 हो गई है। इनके अलावा सूची में 89 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 12:42 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 12:42 AM (IST)
जिले में बढ़ गए 32,590 मतदाता
जिले में बढ़ गए 32,590 मतदाता

जेएनएन, बदायूं : जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद 32,590 मतदाता बढ़े हैं। अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 12,47,412 और महिला वोटर 10, 48, 024 हो गई है। इनके अलावा सूची में 89 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

जिले में पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत में मतदाताओं की संख्या 22,62,937 थी। अभियान में 40,954 लोगों ने सूची में नाम बढ़वाने को आवेदन किया। वहीं 8,364 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने को आवेदन हुए। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अब विधानसभावार मतदाताओं की सूची जारी की गई है। बिसौली विधानसभा क्षेत्र में 5,403 वोटर बढ़े हैं। अब यहां 2,13,905 पुरुष और 1,79,830 महिला वोटर हैं, जबकि 15 मतदाता थर्ड जेंडर के हो गए हैं। सहसवान में पुरुष वोटरों की संख्या 2,21,922 और महिला 1,90,760 हो गई हैं। थर्ड जेंडर के वोटर 16 हैं। यहां 6,779 वोटर बढ़ हैं। बिल्सी में 3,497 मतदाता बढ़े हैं अब यहां पुरुष मतदाता 1,87,376 और महिला 1,56,223 वोटर हो गई हैं, 13 थर्ड जेंडर के वोटर हैं। बदायूं में 3,140 मतदाता बढ़े हैं, अब यहां पुरुष वोटर 1,97,188 और महिला 1,67,711 वोटर हो गई हैं। 20 थर्ड जेंडर के मतदाता हो गए हैं। शेखूपुर में 4,126 वोटर बढ़ गए हैं, अब यहां पुरुष वोटर 2,11,798 और महिला 1,76,711 मतदाता हो गई हैं। जबकि थर्ड जेंडर के 8 वोटर हैं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 9,645 वोटर बढ़े हैं, अब यहां पुरुष वोटरों की संख्या 2,15,225 और महिलाओं की संख्या 1,77,380 हो गई है। जबकि 17 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन कराया है।

chat bot
आपका साथी