बदायूं में तो सांसद के साथ खड़ी है सपा

बदायूं : लखनऊ में भले ही कलह मची है, लेकिन जिले में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सांसद धर्मेंद्र यादव

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 11:41 PM (IST)
बदायूं में तो सांसद के साथ खड़ी है सपा

बदायूं : लखनऊ में भले ही कलह मची है, लेकिन जिले में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। शायद इसीलिए तत्काल कोई प्रतिक्रिया करने से भी परहेज कर रहे हैं। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब सांसद का रुख भांप रहे हैं, उन्हीं का इशारा मिलने पर ही कार्यकर्ता आगे की रणनीति बनाकर काम करेंगे।

सपा में शुरुआती दौर से ही जिलाध्यक्ष बनवारी ¨सह यादव खुद धर्मेंद्र यादव को बदायूं लेकर आए थे। सांसद भी उनका पूरा सम्मान देते रहे हैं। राज्यमंत्री ओमकार ¨सह यादव, विधायक आशुतोष मौर्य, आशीष यादव भी सांसद के करीबी लोगों में गिने जाते हैं। जनपद के युवा नेताओं का झुकाव भी सांसद के प्रति ही दिखाई पड़ता है। पिछले सात वर्षों में उन्होंने जिले को बहुत कुछ दिया भी है। राजकीय मेडिकल कालेज किसी ने सपने भी नहीं सोचा था वह चालू हो चुका है। शहर में ओवरब्रिज, फोरलेन और बाईपास उन्हीं की देन है। इन हालातों में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सांसद के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। मसलन उनका झुकाव जिधर होगा उधर जिले के सपाई भी दिखाई देंगे। दूसरा पहलू यह है कि जिले के कई वरिष्ठ नेताओं से सपा मुखिया मुलायम ¨सह यादव का सीधा जुड़ाव है, अगर मुलायम ¨सह यादव उन लोगों को कोई आदेश देते हैं तो शायद वह इंकार नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में उनके लिए दुविधा की स्थिति जरूर खड़ी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी