चुनावी रंजिश में फाय¨रग, वृद्धा समेत चार घायल

बदायूं : बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरपुरी चंदन में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशि

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 11:51 PM (IST)
चुनावी रंजिश में फाय¨रग, वृद्धा समेत चार घायल

बदायूं : बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरपुरी चंदन में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच जमकर फाय¨रग हुई। घटना में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ गांव में पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर देखते हुए घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया। तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

गांव गुरपुरी चंदन से हिमांयु की पत्नी नन्हीं बेगम और बिजली विभाग के एसडीओ सुल्तान आलम की पत्नी इमराना प्रधान पद पर चुनाव मैदान में हैं। 22 नवंबर को गांव में हुए उर्स के दौरान दोनों पक्षों के बीच चुनाव प्रचार को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। समझौता होने के बाद वह एक दूसरे को नीचा दिखाने पर तुले रहे। बुधवार सुबह इमराना पक्ष के लोग चुनाव प्रचार करते हुए हिमांयु के घर के सामने गुजरे। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पहले मामूली कहासुनी हुई बाद में फाय¨रग शुरू हो गई। फाय¨रग होते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना में इमराना पक्ष के आगाज, आजाद और अफसर की 60 वर्षीय पत्नी सिराजी बेगम गोली लगने से घायल हो गए और हिमांयु पक्ष का शाहिमन घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी कोतवाली, सिविल लाइंस, कुंवरगांव और बिनावर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही दोनों ओर से हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती सिराजी बेगम की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है, इसके चलते पुलिस तैनात की गई है।

chat bot
आपका साथी