बरी समसपुर के दोनों पक्षों के 11 लोगों पर मुकदमा

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बरी समसपुर में रविवार सुबह गांव के प्रधान पति हिबजुल अली पक्ष के खादिम (30) को पूर्व प्रधान जसीम व गुड्डू आदि ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 12:35 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 12:35 AM (IST)
बरी समसपुर के दोनों पक्षों के 11 लोगों पर मुकदमा
बरी समसपुर के दोनों पक्षों के 11 लोगों पर मुकदमा

संसू, सिलहरी : थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बरी समसपुर में रविवार सुबह गांव के प्रधान पति हिबजुल अली पक्ष के खादिम (30) को पूर्व प्रधान जसीम व गुड्डू आदि ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच फायरिग भी हुई। मामले की खबर पर पहुंची पुलिस पूर्व प्रधान पक्ष के नावेद को मौके से पकड़ लिया था। जबकि बाकी के हमलावर फरार हो गए थे। प्रधान पक्ष का अकरम भी बाद में पकड़ा गया। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। वहीं सोमवार को पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान जस्सीम मियां के अलावा इसी पक्ष के जलीस उर्फ गुड्डू व नावेद के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा लिखा है। वहीं पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से प्रधान पति हिजबुल हसन, कासिम, अकरम, अतर अली, फरहत अली, इबले बसन, न्याजुल हसन, भोला के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा व मारपीट आदि धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए दोनों आरोपितों का चालान करके पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। एसओ हरिभान सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का एक-एक व्यक्ति जेल भेजा गया है। गांव में पुलिस तैनात है। शांति व्यवस्था कायम है।

chat bot
आपका साथी