कोरोना संक्रमित 11 लोग हुए स्वस्थ्य

जेएनएन बदायूं जिले के कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों में 11 लोग स्वस्थ्य हुए है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 11:33 PM (IST)
कोरोना संक्रमित 11 लोग हुए स्वस्थ्य
कोरोना संक्रमित 11 लोग हुए स्वस्थ्य

जेएनएन, बदायूं: जिले के कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों में 11 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है। पिछले दिनों इन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उझानी स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसमें 10 संक्रमित बरेली से आए थे। उनका इलाज कोविड एल वन अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को एक साथ 11 संक्रमितों के स्वस्थ्य होने की रिपोर्ट मिली जिसमें एक जिले के चिनारी गांव का रहने वाला है। बरेली के 10 लोगों के स्वस्थ्य होने की सूचना बरेली प्रशासन को भेजी गई है। कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए उझानी में कोविड एल वन अस्पताल तैयार किया गया था। इसमें 30 संक्रमितों के भर्ती करने की व्यवस्था की गई। गुरुवार को 11 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको डिस्चार्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कोविड एल वन अस्पताल उझानी में भर्ती बरेली के 10 संक्रमितों के अलावा अपने यहां का भी एक संक्रमित स्वस्थ्य हुआ है। इनको शुक्रवार के लिए डिस्चार्ज किया जाएगा।

- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ

chat bot
आपका साथी