प्रतियोगिता में पहलवानों ने की जोरआजमाइश

जासं पल्हना (आजमगढ़) क्षेत्र में ग्राम भरथीपुर में आयोजित स्व. ठाकुर रामाधार सिंह कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार को कई जिलों के पहलवानों ने जोरआजमाइश की। विजयीपुर जौनपुर के प्रमोद व डीएलडब्लू बनारस के विकास सिंह मंतोष बलिया व देवानंद मऊ की जोड़ी बराबर पर रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 06:09 AM (IST)
प्रतियोगिता में पहलवानों ने की जोरआजमाइश
प्रतियोगिता में पहलवानों ने की जोरआजमाइश

जासं, पल्हना (आजमगढ़) : क्षेत्र में ग्राम भरथीपुर में आयोजित स्व. ठाकुर रामाधार सिंह कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार को कई जिलों के पहलवानों ने जोरआजमाइश की। विजयीपुर, जौनपुर के प्रमोद व डीएलडब्लू बनारस के विकास सिंह, मंतोष बलिया व देवानंद मऊ की जोड़ी बराबर पर रही।

बनारस के अनिल व मऊ के जनार्दन के बीच सात मिनट की कुश्ती में जनार्दन ने पटकनी दी। प्रतियोगिता में 40 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। अध्यक्षता सूबेदार सिंह व संचालन रामानुज सिंह ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, दिनेश सिंह, सुदर्शन सिंह, मुन्ना सिंह, सुभाष सिंह, नीरज सिंह, पूर्वी उत्तर प्रदेश केसरी तेज बहादुर सिंह पूर्व पूर्वांचल केसरी रविद्र नाथ सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी