महिला उत्पीड़न की घटनाओं का दोनों पक्ष से वार्ता कर हो निराकरण

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 12:18 AM (IST)
महिला उत्पीड़न की घटनाओं का दोनों पक्ष से वार्ता कर हो निराकरण
महिला उत्पीड़न की घटनाओं का दोनों पक्ष से वार्ता कर हो निराकरण

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा बैठक हुई। महिला जनसुनवाई के दौरान तीन प्रकरण आए, जिसमें पीड़ित महिलाओं ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया व विस्तृत जानकारी दी। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला थानाध्यक्ष मधु को निर्देशित किया कि संबंधित प्रकरण में दोनों पक्षों के परिवार को बुलाकर वार्ता करें और समस्या निराकरण सुनिश्चित करें।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने इटौरा चंडेश्वर स्थित जेल में महिला बंदीगृह और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम आराजीबाग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित महिला आशा ज्याति हेल्प लाइन नंबर 181 की सुगम कर्ता संध्या ¨सह, रंजना मिश्रा, ममता यादव, कामिनी ¨सह व एलआइयू से राबिया शमीम, जिला बाल संरक्षण इकाई की सामाजिक कार्यकर्ता ¨रकी देवी, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव उपस्थित थे। दहेज के लिए मारते-पीटते, छोड़ देने की धमकी

पीड़िता मुन्नी देवी पत्नी रामप्रताप यादव, ग्राम कोटवा, रानी की सराय ने बताया कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2016 को हुई है। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटरसाइकिल व टीवी न दिए जाने के कारण मारते-पीटते हैं। बार-बार छोड़ देने की धमकी देते हैं। दो बेटी पैदा होने से ससुराल पक्ष नाराज, पति ने कर ली दूसरी शादी

पीड़िता रीना यादव पत्नी योगेंद्र यादव, ग्राम अहिरीपुर थाना फूलपुर ने अवगत कराया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। ससुराल वाले दहेज लाने का ताना देते हैं और मारते-पीटते हैं। उसकी दो बेटियां हैं। लड़कियां पैदा होने से ससुराल वाले ज्यादा नाराज रहने लगे और घर से बाहर निकाल दिए। इसके बाद मायके आकर ससुराल वालों के खिलाफ दीवानी न्यायालय में मुकदमा किया तो ससुराल वाले मुकदमा उठाने का दबाव बनाते हुए जान से भी मार डालने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। पति योगेंद्र अपनी दूसरी शादी कविता पुत्री ढुक्कू यादव, ग्राम फिरुद्दीनपुर थाना सरायमीर के साथ 18 अप्रैल को ¨हदू रीति-रिवाज से कर लिया है। दहेज में बाइक व एक लाख की मांग, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना

पीड़िता शहला परवीन पत्नी अशफाक अहमद, निवासी ग्राम बाबू सलार, हुंसेपुर थाना महाराजगंज ने बताया कि उनकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी। ससुराली जन दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग करते हैं। मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं और पति कई वर्ष से सऊदी में है। वह जब भी घर आता है तो अपनी कमाई अपनी भाभी को देता है। मना करने पर उन्हें मारता-पीटता भी है। प्रार्थिनी को अभी तक न्याय नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी