500 विद्यालयों में एक साथ बधाई हो आपको बिटिया हुई है' की गूंज

आजमगढ़ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत रविवार को एक साथ जिले के 500 विद्यालयों में बधाई हो आपको बिटिया हुई है प्रशिक्षण कार्यक्रम और बधाई हो आपको बिटिया हुई है नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने मिशन अस्पताल हरबंशपुर और डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मदरसा मदरसतुल बनात मंगरावा में शुभारंभ किया। जबकि अन्य विद्यालयों में अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम की कमान संभाली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 06:23 PM (IST)
500 विद्यालयों में एक साथ बधाई हो आपको बिटिया हुई है' की गूंज
500 विद्यालयों में एक साथ बधाई हो आपको बिटिया हुई है' की गूंज

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना अंतर्गत शनिवार को एक साथ जिले के 500 विद्यालयों में 'बधाई हो आपको बिटिया हुई है' प्रशिक्षण कार्यक्रम और 'बधाई हो आपको बिटिया हुई है' नामक पुस्तिका का विमोचन हुआ। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने मिशन अस्पताल हरबंशपुर और डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मदरसा मदरसतुल बनात मंगरावा में शुभारंभ किया। जबकि अन्य विद्यालयों में अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम की कमान संभाली।

मंडलायुक्त ने मिशन अस्पताल में कहा कि पहले बहुत कम महिला अधिकारी होती थीं। उस समय कोई महिला एसडीएम अपने क्षेत्र में पहुंचती तो लोग देखने लगते थे। आज महिलाओं व लड़कियों को उन्नति करने के अनेक रास्ते खुल गए हैं। पहले बेटियों के लिए मौलिक अधिकार नहीं था। आज बेटी को अपने माता-पिता की संपत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार है। आज महिलाओं के लिए सरकार की अनेक योजनाएं संचालित हैं। लड़कियों को अपने अंदर हौसला पैदा कर आगे बढ़ने की जरूरत है। सामाजिक कार्यकर्ता हिना देसाई, तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आसाराम सहित काफी संख्या में लोग थे। मंगरावां में डीएम ने कहाकि लड़कियों को बोझ न समझें बल्कि उनको अच्छी तालीम दें। जिससे वह आर्थिक उपार्जन में सहयोग करें। लड़कियों को अपने अंदर इल्म-तालीम व हुनर पैदा कर अपने नाम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। खुद को सशक्त बनाने की जरूरत है। प्रधानाचार्य व अध्यापिकाओं से कहा कि छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने की जरूरत है। एक सोच पैदा करें कि वह अपनी तकदीर खुद लिख सकती हैं। आगे बढ़ने का हौसला पैदा करें। जिससे लड़कियां आगे बढ़े और अपने परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें।

.......

जिन महिलाओं ने देश के लिए कुछ किया, उनकी लगाएं फोटो

मदरसा मदरसतुल बनात मंगरावा में डीएम ने प्रधानाचार्य से कहा कि मदरसों में उन महिलाओं की फोटो लगाएं। जिन्होंने देश के लिए कुछ किया हो या किसी क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हो। जिससे इससे छात्राएं मोटिवेट हों। प्रधानाचार्या तसनीम फातिमा व प्रधानाचार्य मुफ्ती अब्दुल कादिर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव सहित अध्यापक व छात्र थे।

chat bot
आपका साथी