प्रतिबंधित मांस व असलहा के साथ दो गिरफ्तार

आजमगढ़ अहरौला थाने के माहुल चौकी पुलिस ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के चकमकसूदजहां गांव में छापेमारी की। वहां से एक क्विटल 22 किलो प्रतिबंधित मांस व असलहा के साथ दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए चार पशु तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए दोनों पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर चालान कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Mar 2020 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2020 06:45 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस व असलहा के साथ दो गिरफ्तार
प्रतिबंधित मांस व असलहा के साथ दो गिरफ्तार

जासं, आजमगढ़ : अहरौला पुलिस ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के चकमकसूदजहां गांव में छापेमारी की। वहां से 1.22 क्विंटल प्रतिबंधित मांस व असलहा के साथ दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। अंधेरे का लाभ उठाते हुए चार पशु तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए दोनों पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर चालान कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार माहुल पुलिस चौकी प्रभारी तारकेश्वर राय को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि चकमकसूदजहां गांव में प्रतिबंधित पशुओं को काटा जा रहा है। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो गांव निवासी इरफान कुरैशी के मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर से काटे जाने की आवाज आ रही थी। पुलिस ताला तोड़ कर अंदर घुसी तो बेसमेंट में प्रतिबंधित मांस काटा जा रहा था। पुलिस को देख पशु तस्कर भागने लगे। पुलिस ने इरफान कुरैशी व अब्दुल्ला कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। उनके चार साथी मौके से भागने में सफल रहे। एक कुंतल 22 किलो प्रतिबंधित मांस, एक बांका, दो बड़ा चाक, दो मसल्ला बरामद किया गया। पकड़े गए पशु तस्कर इससे पूर्व भी पशु तस्करी में गिरफ्तार हो चुके हैं। उनके ऊपर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। हाल में जेल से छूट कर घर आए हैं। वहीं अंधेरे का फायदा उठा कर भागने वाले पशु तस्कर शाहआलम निवासी चकमकसूदजहां, महताब, रेहान, अब्दुल्ला कुरैशी निवासी कुरैशी मोहल्ला नगर पंचायत माहुल बताए गए हैं। बरामद मांस को डाक्टर बुला कर परीक्षण कराकर नमूना लेकर नष्ट करा दिया गया। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं गोवध निवारण अधिनियम की धारा में चालान कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी