अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के समक्ष पूर्वांचल का धोबिया नृत्य

आजमगढ़ अमेरिकी राष्ट्रपति डोलांड ट्रंप व प्रथम महिला मेलानिया ने 24 फरवरी को आगरा में संगमररी हुस्न का दीदार किया। वहीं ताजमहल से बमुश्किल 100 मीटर दूर प्रदेश की विभिन्न लोक कलाओं को भी देखा। हालांकि वे पत्नी के साथ काले शीशे की गाड़ी में थे। लेकिन आजमगढ़ की तहसील लालगंज के उबारपुर निवासी लोक कलाकार उमेश कन्नौजिया अपनी टीम के साथ धोबिया नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 09:25 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:03 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के समक्ष पूर्वांचल का धोबिया नृत्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के समक्ष पूर्वांचल का धोबिया नृत्य

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने 24 फरवरी को आगरा के संगमरमरी हुस्न का दीदार किया, वहीं ताजमहल से बमुश्किल 100 मीटर दूर प्रदेश की विभिन्न लोक कलाओं को भी देखा। हालांकि वे पत्नी के साथ काले शीशे की गाड़ी में थे लेकिन आजमगढ़ की तहसील लालगंज के उबारपुर निवासी लोक कलाकार उमेश कन्नौजिया अपनी टीम के साथ धोबिया नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय के बुलावे पर अमेरिकी राष्ट्रपति के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन कर आगरा से वापस आने के बाद 'दैनिक जागरण' से उमेश कन्नौजिया ने बताया कि विश्व के सबसे सशक्त के राष्ट्रपति के समक्ष अपनी लोककला का प्रदर्शन कर उनकी पूरी टीम पूरी तरह अभिभूत है। उन्होंने बताया कि डोलांड ट्रंप के साथ आए डेलीगेट ने हाथ हिलाकर लोककला से जुड़े अन्य कलाकारों का प्रदर्शन देख उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा अन्य मेहमानों ने भी उनकी तारीफ की। बताया कि इस प्रदर्शन से विलुप्ल हो रही लोककलाओं के पुनर्जीवित होने की संभावना बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी