वीवी पैट रखने को सगड़ी में बनेगा गोदाम

जासं सगड़ी (आजमगढ़) चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) लगाया जाएगा। अब इसके बिना चुनाव नहीं कराए जाएंगे। इसको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सगड़ी तहसील में वीवीपैट रखने के लिए गोदाम का निर्माण कराने का आदेश दिया है। इसके निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे लेकर गुरुवार को एसडीएम रावेंद्र सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्थल का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:13 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:13 PM (IST)
वीवी पैट रखने को सगड़ी में बनेगा गोदाम
वीवी पैट रखने को सगड़ी में बनेगा गोदाम

जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) लगाना अनिवार्य हो चुका है। अब इसके बिना चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। अब इसको रखने को राज्य निर्वाचन आयोग ने सगड़ी तहसील में गोदाम का निर्माण कराने का आदेश दिया है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। एसडीएम रावेंद्र सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को स्थल का निरीक्षण किया।

पंचायत चुनाव छोड़कर सभी मुख्य चुनाव ईवीएम से कराया जाता है। इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगता रहा है। विपक्षी पार्टी ईवीएम हैक करने का भी आरोप लगाते हैं। इसी को देखते आयोग ने अब ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाने का प्राविधान किया। ईवीएम के साथ वीवी पैट रखने की समस्या प्रत्येक जिले में है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने गोदाम बनाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सगड़ी तहसील परिसर में वीवीपैट रखने के लिए गोदाम बनाने का निर्णय लिया है। भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम का प्रथम तल 6400 वर्ग फीट का व द्वितीय तल का निर्माण 367 वर्ग फीट में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। जल्द ही गोदाम का निर्माण शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी