साथी को फर्जी मुकदमे में फंसाने पर प्रधान संघ में आक्रोश

साथी को फर्जी मुकदमे में फंसाने के विरोध में प्रधानसंघ ने किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 07:43 PM (IST)
साथी को फर्जी मुकदमे में फंसाने पर प्रधान संघ में आक्रोश
साथी को फर्जी मुकदमे में फंसाने पर प्रधान संघ में आक्रोश

आजमगढ़ : ग्राम प्रधान को फर्जी मुकदमे में फंसाने के विरोध में प्रधान संघ के अध्यक्ष रामानंद यादव के नेतृत्व में अजमतगढ़ ब्लाक पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रधानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ दिलीप सोनकर को सौंपा। इस संबंध में प्रधान संघ ने ब्लाक परिसर में बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर मंत्रणा की।

बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रधान साथी रिजवान को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। न्यायालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करा ली जाए। साजिश के तहत प्रधान को फंसाया जा रहा है। प्रधान संघ अपने साथी प्रधान के समर्थन में उतर आए हैं। न्यायालय के कॉरीडोर में सीसीटीवी कैमरे के सामने अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में लाए गए जिनका बयान दर्ज करने की मांग की गई। मोहम्मद रिजवान ने आरोप लगाया कि साजिश द्वारा मुझे फंसाया जा रहा है। ग्राम प्रधानों ने अगली बैठक तीन नवंबर को बुलाई है। इसमें दीपावली के उपरांत लखनऊ जाने की रणनीति तैयार करेंगे। इस अवसर पर अजीत राय, दल ¨सगार यादव, अनिल ¨सह, सरफराज, रिजवान, हरिकेश, शत्रुघ्न, पीयूष, दीपक आदि थे।

chat bot
आपका साथी