गंगा दशहरा तक भैरव धाम पर निर्मल होंगी छोटी सरयू

आजमगढ़ छोटी सरयू नदी सफाई अभियान का 12 वां रविवासरीय सप्ताह जारी है। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लोकदायित्व ने गंगा दशहरा तक भैरवधाम पर जीवनदायिनी की अविरलता का संकल्प लिया है। इस कार्य में प्रत्येक रविवार को उनका साथ देर रहे हैं आसपास के ग्रामीण।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:52 PM (IST)
गंगा दशहरा तक भैरव धाम पर निर्मल होंगी छोटी सरयू
गंगा दशहरा तक भैरव धाम पर निर्मल होंगी छोटी सरयू

जासं, आजमगढ़: छोटी सरयू नदी सफाई अभियान का रविवासरीय सप्ताह 12वें रविवार भी जारी रहा। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लोकदायित्व ने गंगा दशहरा तक भैरव धाम पर जीवनदायिनी की अविरलता का संकल्प लिया है। इस कार्य में प्रत्येक रविवार को उनका साथ देर रहे हैं आसपास के ग्रामीण।

लोकदायित्व के संयोजक पवन सिंह ने बताया कि सफाई तकनीकी रूप से की गई। सुबह सात बजे 'सरयू सेवक' सफाई स्थल पर पहुंच गए थे। उसुरकुढ़वा के प्रधान रणविजय यादव के सहयोग से जलकुंभी को खींचकर बाहर निकाला गया। लोगों में इतना जोश था कि 10 बजे के बाद भी सफाई जारी रखने को उतारू थे। अभियान में अभिजीत, आशुतोष, अभिषेक, अनिकेत, अलंकार, अखिलेश , अजय, राकेश मिश्रा, रणविजय प्रधान, रामबोध पांडेय, विवेक, संग्राम सिंह, सोनू सिंह, हरिहर पांडेय, सुरेंद्र सिंह, श्रीराम, राजगुरु शामिल थे।

chat bot
आपका साथी