दीपावली के पहले ही हाईमास्ट लाइट से रोशन होगा शहर

जागरण संवाददाता आजमगढ़ अपना शहर अब दीपावली से पहले ही हाईमास्ट रोशनी से जगमगाएगा। इस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 09:23 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 09:23 PM (IST)
दीपावली के पहले ही हाईमास्ट लाइट से रोशन होगा शहर
दीपावली के पहले ही हाईमास्ट लाइट से रोशन होगा शहर

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अपना शहर अब दीपावली से पहले ही हाईमास्ट रोशनी से जगमगाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन की ओर से न केवल कार्य योजना तैयार की है, बल्कि उस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।सिविल लाइन के पंचदेव मंदिर व अग्रसेन चौराहे से इसे लगाने की शुरुआत की जा चुकी है।

अभी तक इन स्थानों पर सोडियम लाइटें लगी हुई थीं। आमजन की सुविधा को ध्यान में रख शहर को और अधिक जगमग करने के लिए यह लाइटें लगाई जा रही हैं। पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने कहा कि शहर को जगमगाने के लिये 35 हाईमास्ट खंभे व 10 सेमीहाईमास्ट खंभे हैं जिन पर यह लाइटें लगाई जाएंगी। दीपावली के पहले शहर में हर जगह हाईमास्ट लाइट की रोशनी दिखेगी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि अपना शहर प्रदेश के किसी भी शहर से किसी भी मामले में पीछे न रहे।

chat bot
आपका साथी