बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन

सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का कटान जारी है। कटान से परेशान ग्रामीण बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को बेलहिया ढाले पर धरना- प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Oct 2018 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 07 Oct 2018 06:49 PM (IST)
बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन
बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन

जासं, रौनापार (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का कटान जारी है। कटान से परेशान ग्रामीण बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को बेलहिया ढाले पर धरना- प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को घाघरा नदी के तांडव का शिकार होना पड़ता है। सरकार निदान के लिए घाघरा नदी के दक्षिण सिरे पर दोहरीघाट से लेकर गढ़वल तक कंक्रीट बांध का निर्माण कराए। सरकार नदी को गोरखपुर की सीमा से एक किलोमीटर की चौड़ाई में बहाने का कार्य करे। संघर्ष समिति के लोगों ने कहा कि प्रतिवर्ष नदी की खोदाई व सफाई की जाए। वक्ताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो 15 दिन बाद दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में नर्वदेश्वर मिश्र, राजू मिश्र, रामहंस यादव, बांके लाल निषाद, दल¨सगार, जगरूपन यादव,  प्रेमचंद पाठक, जैतून निशा,  अतुल यादव,  राममिलन यादव,  महेंद्र मिश्र आदि रहे।

chat bot
आपका साथी