फोटो-23-दोपहर बाद शहर की सड़कों पर दिखने लगा सन्नाटा

आजमगढ़ लॉकडाउन पार्ट-2 का पालन कराने के लिए शहर में पुलिस पहले की अपेक्षा ज्यादा सख्त दिखने लगी है। दोपहर तक तो बहुत टोकाटाकी नहीं हो रही है और लोग जरूरत के सामानों की खरीदारी के लिए साथ में निकल जा रहे हैं लेकिन दोपहर बा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 06:30 PM (IST)
फोटो-23-दोपहर बाद शहर की सड़कों पर दिखने लगा सन्नाटा
फोटो-23-दोपहर बाद शहर की सड़कों पर दिखने लगा सन्नाटा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : लॉकडाउन पार्ट-2 का पालन कराने के लिए शहर में पुलिस पहले की अपेक्षा ज्यादा सख्त दिखने लगी है। दोपहर तक तो बहुत टोकाटाकी नहीं हो रही है। लोग खरीदारी के लिए निकल जा रहे, लेकिन दोपहर में सड़क पर दिखने वालों को रोककर पुलिस आवागमन का कारण पूछ रही है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने भी शहर में भ्रमण कर स्थिति का आकलन किया। उनके शहर में निकलने का असर रहा कि पुलिसकर्मियों की सख्ती के कारण सड़कों पर सन्नाटा हो गया। इक्का-दुक्का लोगों को छोड़ दें तो क‌र्फ्यू जैसे नजारे नजर आए। हालांकि, पुलिस के कानून का डंडा दिखाने से अभिभावक भी बच्चों के घर से निकलने पर रोक लगा दिए हैं। सुखद यह कि फल, सब्जी के ठेले और दूध बेचने वालों को दोपहर बाद भी कहीं परेशान करने की खबर नहीं आई। इसका फायदा यह हुआ कि तय समय के बाद इन व्यापारियों घर लौटते समय गलियों में लोगों को बगैर घर से निकले ही सब्जी और फल उपलब्ध हो गये।

chat bot
आपका साथी