विद्युत चोरी में नौ पर मुकदमा, डेढ़ लाख की वसूली

जासं, आजमगढ़ : विद्युत चोरी के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के क्रम में शुक्रवार को विजिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 10:27 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 10:27 PM (IST)
विद्युत चोरी में नौ पर मुकदमा, डेढ़ लाख की वसूली
विद्युत चोरी में नौ पर मुकदमा, डेढ़ लाख की वसूली

जासं, आजमगढ़ : विद्युत चोरी के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के क्रम में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने अतरौलिया क्षेत्र में छापा मारकर 23 लोगों की सघन चे¨कग अभियान चलाया गया। इसमें कई लोग मीटर के बाहर से विद्युत का उपभोग करते मिले। इसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया तथा अन्य से डेढ़ लाख की वसूली गई गई। इसी क्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई चे¨कग के दौरान रिचा गार्मेंट्स में दस किलोवाट की विद्युत चोरी एवं शकील अहमद के घर में छह किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। विद्युत चे¨कग के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी। अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत चोरी पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी