'फगुनवा में रंग रस-रस बरसे'

आजमगढ़ शहर के बेलइसा स्थित चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी कालेज के प्रांगण में शुक्रवार की देर शाम आयोजित होली मिलन समारोह में पद्मश्री व प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी के गीतों का खूब जादू चला। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। सर्वप्रथम कार्यक्रम के संयोजक बजरंग त्रिपाठी ने मालिनी अवस्थी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद मंडलायुक्त जगतराज ने निजामाबाद की ब्लैक पाटरी डीएम शिवाकांत द्विवेदी व एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बुकें देकर मालिनी अवस्थी का सम्मान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 06:24 AM (IST)
'फगुनवा में रंग रस-रस बरसे'
'फगुनवा में रंग रस-रस बरसे'

जासं, आजमगढ़ : शहर के बेलइसा स्थित चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी कालेज के प्रांगण में शुक्रवार की देर शाम आयोजित होली मिलन समारोह में पद्मश्री व प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी के गीतों का जादू खूब चला। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। सर्वप्रथम कार्यक्रम के संयोजक बजरंग त्रिपाठी ने मालिनी अवस्थी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद मंडलायुक्त जगतराज ने निजामाबाद की ब्लैक पाटरी, डीएम शिवाकांत द्विवेदी व एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बुके देकर मालिनी अवस्थी का सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुरुआत मालिनी अवस्थी ने पचरा गीत से किया। उन्होंने 'निमिया की डाल मैया डाले ली झुलनवां हो कि झूली झूली ना' सुनाया तो लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इसके बाद फगुआ गीत गाकर सभी को होली मिलन समारोह में सराबोर कर दिया। उनके गीत 'और महिनवा में बरसे ना बरसे, फगुनवा में रंग रस-रस बरसे' पर पूरा पंडाल उठकर तालियों की गड़गडाहट से स्वागत किया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने 'जागो जागो रे देश के मतदाता' गीत गाकर उपस्थित लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित किया। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा और फागुन के रस से लोग सराबोर होते रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, जिलाधिकारी की पत्नी अर्चना द्विवेदी, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, मुन्नू यादव, रामजनम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी