साहब! भुखमरी के कगार पर पीआरडी के जवान

आजमगढ़ : पीआरडी के जवानों की बैठक सोमवार को कुंवर ¨सह उद्यान में हुई। इस दौरान पीआरडी के जवानों ने अपनी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:02 AM (IST)
साहब! भुखमरी के कगार पर पीआरडी के जवान
साहब! भुखमरी के कगार पर पीआरडी के जवान

आजमगढ़ : पीआरडी के जवानों की बैठक सोमवार को कुंवर ¨सह उद्यान में हुई। इस दौरान पीआरडी के जवानों ने अपनी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जवानों ने जिलाधिकारी से कहा कि साहब, हमारी ड्यूटी अभी तक नहीं लग सकी है। इसके कारण परिवार भुखमरी की कगार पर है। ड्यूटी लगवाने के लिए सभी जवान विभाग का चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे हम सभी जवान एक बार फिर यहां आने को विवश हैं। जवानों ने मांग किया कि हम सभी का जल्द से जल्द विभागों में ड्यूटी लगाने के लिए आदेश जारी किए जाएं ताकि हम जवानों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय व समस्त जवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी