बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद

जासं, संजरपुर (आजमगढ़) : बकरीद व सावन के अंतिम सोमवार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 07:21 PM (IST)
बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद
बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद

जासं, संजरपुर (आजमगढ़) : बकरीद व सावन के अंतिम सोमवार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। हर संवेदनशील जगहों पर पुलिस की पहरेदारी शाम से ही हो गई। कई संवेदनशील एरिया में खुफिया विभाग के लोग घूमते नजर आए। इस संबंध में थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर का कहना है कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली है कि कुर्बानी के दिन कुछ जगहों पर प्रतिबंधित पशुओं को काटने की फिराक में कुछ लोग हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही खुफिया विभाग द्वारा संजरपुर, बकरा, नोनारी, शेरवा,  इसरौली  आदि जगहों पर खुफिया विभाग की नजर गड़ गई है। इन गांव में प्रतिबंधित पशु काटे जा सकते हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। महिला आरक्षी को भी लगा दिया गया है। थाना परिसर में पीस कमेटी के मीटिग में भी क्षेत्राधिकारी फूलपुर रविशंकर कुमार ने लोगों से प्रतिबंधित पशु न काटने की चेतावनी दी थी कि दोषी पाए जाने पर एनएसस तक की कार्रवाई हो सकती है। इन जगहों पर पुलिस की सख्त पहरेदारी चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की पहरेदारी तेज कर दी गई है। नक्के-नक्के पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी