पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने कानून व्यवस्था व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 06:01 AM (IST)
पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जासं, आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने कानून व्यवस्था व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था व महिलाओं के साथ हिसा, अपराध व बलात्कार चरम पर है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा थोथा साबित हो गया। दिन दहाड़े अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना बढ़ी है। इस सरकार में हिदू समाज को मानवता, काम व क्रोध से मुक्त होने के प्रवचन करने वाले साधु व संतों ने बेटियों का दैहिक शोषण किया। ऐसी स्थिति में महिलाओं को सुरक्षा देने का दंभ भरने वाली प्रदेश सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है। इसमें बबिता चौहान, अनीता चौहान, मुन्नी चौहान, सपना निषाद आदि रहीं।

chat bot
आपका साथी