गांवों में पहुंचे अफसरों ने किया अभियान का आगाज

ण संवाददाता आजमगढ़ वन महोत्सव पर अफसरों ने गांवों में पहुंचकर पौधारोपण अभियान का आगाज किया और उसकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगवाए। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने तहबरपुर के अमिलाई तो नोडल अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के सचिव रंजन कुमार ने महराजगंज के तेरही गांव में गो आश्रय स्थल परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए टी-गार्ड भी लगवाया। पौधारोपण के बाद सचिव ने निराश्रित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया। अभियान में छायादार के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:04 PM (IST)
गांवों में पहुंचे अफसरों ने किया अभियान का आगाज
गांवों में पहुंचे अफसरों ने किया अभियान का आगाज

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : वन महोत्सव पर अफसरों ने गांवों में पहुंचकर पौधारोपण अभियान का आगाज किया और उसकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगवाए। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने तहबरपुर के अमिलाई तो नोडल अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के सचिव रंजन कुमार ने महराजगंज के तेरही गांव में गो आश्रय स्थल परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए टी-गार्ड भी लगवाया। पौधारोपण के बाद सचिव ने निराश्रित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया। अभियान में छायादार के साथ सेहत के फायदेमंद पौधों को प्रमुखता दी गई।

तहबरपुर : क्षेत्र के अमिलाई गांव में डीएम ने पौधारोपण का शुभारंभ किया। पांच हेक्टेयर भूमि पर होने वाले पौधरोपण में जामुन, आंवला, नीम, पाकड़, सिरस, अर्जुन, बरगद, पीपल सहित कुल 10 हजार पौधे लगाए गए। साथ में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम निजामाबाद अरविद कुमार सिंह, बीडीओ कल्पना मिश्रा, मंडल वनाधिकारी शेषनाथ मिश्रा, एसडीओ नीरज आर्या, मंगला श्रीवास्तव, लक्ष्मीशंकर सोनकर आदि रहे।

महराजगंज : क्षेत्र के तेरही गांव स्थित निराश्रित गो आश्रय स्थल परिसर में नोडल अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के सचिव रंजन कुमार व डीएम ने पौधारोपण किया। नोडल अधिकारी ने रोपित किए जाने वाले पौधों की गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद परिसर में स्थित तालाब व चरागाह के बारे में जानकारी ली। चरागाह का एरिया बढ़ाने व तालाब को तकनीकी स्वरूप देने के साथ ही हर समय पानी की व्यवस्था करने को निर्देशित किया। ग्राम प्रधान द्वारा प्राथमिक विद्यालय से गो आश्रय स्थल तक लगभग दो किमी खड़ंजा को पिच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। बीडीओ आकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 90,000 पौधारोपण का लक्ष्य है। दोपहर तक 51000 पौधे रोपित कर दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी आदि रहीं।

chat bot
आपका साथी