मनरेगा की वेबसाइट ठप, योजनाएं प्रभावित

जासं आजमगढ़ मनरेगा की वेबसाइट और सरवर तकनीकी समस्या के कारण गांवों में मनरेगा कार्यों की प्रगति पूरी तरह से थमती नजर आ रही है। पहले विभाग के पास बजट का संकट था अब वेबसाइट की। हालात यह है कि सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है। इससे मजदूरों के लिए वर्ष भर में निर्धारित कार्य दिवस को पूरा होने की समस्या सामने आ सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 04:21 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 04:21 PM (IST)
मनरेगा की वेबसाइट ठप, योजनाएं प्रभावित
मनरेगा की वेबसाइट ठप, योजनाएं प्रभावित

जासं, आजमगढ़ : मनरेगा की वेबसाइट और सरवर तकनीकी समस्या के कारण गांवों में मनरेगा कार्यों की प्रगति थमती नजर आ रही है। पहले विभाग के पास बजट का संकट था अब वेबसाइट की। हालात यह है कि सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है। इससे मजदूरों के लिए वर्ष भर में निर्धारित कार्य दिवस को पूरा कर पाने में मुश्किल खड़ी हो सकती है।

वेबसाइट की गड़बड़ी के कारण मजदूरी की राशि समायोजित करने के बाद भी मजदूरों के खाते में नहीं जा रही है। हजारों मनरेगा मजदूरी के लिए भटक रहे हैं। महीनों से मजदूरी न मिलने से परेशान जॉबकार्डधारकों ने काम करने से मना कर दिया है। जिससे गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। मजदूरी के साथ-साथ प्रधान भी परेशान हैं। हालत यह है कि पैसे के अभाव में मजदूरों का मनरेगा से दिनों दिन मोह भंग होता नजर आ रहा है। वे रोजगार के लिए जिले से बाहर पलायन कर रहे हैं। उपायुक्त श्रम रोजगार बीबी सिंह ने बताया कि पिछले कई माह से बजट की समस्या थी। अब दो दिनों से साइट नहीं चल रही है। इसके चलते मनरेगा का पूरा कार्य प्रभावित है।

chat bot
आपका साथी