रसोइयों ने आंदोलन की दी चेतावनी

आजमगढ़ : अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ गौतम ने शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 12:05 AM (IST)
रसोइयों ने आंदोलन की दी चेतावनी
रसोइयों ने आंदोलन की दी चेतावनी

आजमगढ़ : अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ गौतम ने शुक्रवार को मेहता पार्क में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। रसोइयों ने कहा कि जनपद के रसोइयों का मानदेय पांच माह से अब तक नहीं मिला है। इससे रसोइयों के परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर हैं। बावजूद अधिकारी इस पर कुछ नहीं सोच रहे हैं। कहा कि यदि हमारा मानदेय नहीं मिला तो हम 28 सितंबर को कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र नाथ गौतम व संचालन संगीता यादव ने किया। इस अवसर पर सुनीता देवी, सुलचंद यादव, सुबाष गोंड, प्रेमशीला, राजेंद्र, साहब लाल व राम प्रताप यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी